BREAKING NEWS
BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<     BIG NEWS : मैदान छीना तो सड़क पर खेलेंगे, खिलाड़ियों.. <<     धर्म नगरी उज्जैन में सनसनी, दादू आश्रम के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, तस्करों ने.. <<     BIG NEWS : सरकारी स्कूल में लाखों की चोरी का खुलासा,.. <<     BIG NEWS : महिला सुरक्षा के लिए चित्तौड़गढ़ पुलिस का.. <<     कसरावद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कबाड़ से.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में कुदरत का कहर, इस गांव में.. <<     BIG NEWS : 41 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद सब.. <<     BIG NEWS : 10 हजार के इनामी मुख्य आरोपी सहित तीन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: मैदान छीना तो सड़क बनेगी पिच! खिलाड़ियों.. <<     भक्तिमय हुआ खरदौन कला,लक्ष्मी नारायण मंदिर.. <<     HOROSCOPE TODAY : अगस्त में इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे.. <<     BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2025, 12:25 pm
KHABAR : पंचामृत से किया गया बाबा बैजनाथ का अभिषेक, 11 बजे के बाद भक्तों को गर्भगृह के बाहर से होंगे दर्शन, मंदिर के पास बनाई गई नई पार्किंग, पढे़ खबर 

Share On:-

आगर मालवा। प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं।


भक्त मंडलियों ने भगवान भोलेनाथ का पंचामृत से विशेष अभिषेक किया। इस दौरान दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से भगवान का अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद विधिवत आरती की गई।


श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से आशीर्वाद मांगा। श्रावण मास में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर परिसर में भक्ति और शिव भजनों की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया।


प्रशासन ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। मंदिर परिसर के पास एक नया पार्किंग स्थल बनाया गया है। यहां वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग की जा रही है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।


वहीं सुविधा के लिए 11 बजे के बाद गर्भगृह के बाहर से दर्शन होंगे। सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं में भोलेनाथ के दर्शन को लेकर गहरी आस्था और उत्साह दिखाई दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE