BREAKING NEWS
BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<     BIG NEWS : मैदान छीना तो सड़क पर खेलेंगे, खिलाड़ियों.. <<     धर्म नगरी उज्जैन में सनसनी, दादू आश्रम के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, तस्करों ने.. <<     BIG NEWS : सरकारी स्कूल में लाखों की चोरी का खुलासा,.. <<     BIG NEWS : महिला सुरक्षा के लिए चित्तौड़गढ़ पुलिस का.. <<     कसरावद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कबाड़ से.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में कुदरत का कहर, इस गांव में.. <<     BIG NEWS : 41 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद सब.. <<     BIG NEWS : 10 हजार के इनामी मुख्य आरोपी सहित तीन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: मैदान छीना तो सड़क बनेगी पिच! खिलाड़ियों.. <<     भक्तिमय हुआ खरदौन कला,लक्ष्मी नारायण मंदिर.. <<     HOROSCOPE TODAY : अगस्त में इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे.. <<     BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2025, 12:35 pm
KHABAR : सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की भीड़, मंदिरों में सुबह से जल अर्पण और पूजा-अर्चना का दौर, महिलाओं की भागीदारी ज्यादा, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। सावन महीने के पहले सोमवार को देवास के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शहर के प्राचीन शिवालयों में “हर-हर महादेव” के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद मांगा।


शहर के प्राचीन भोलेनाथ मंदिर, बिलावली स्थित महाकाल मंदिर, सोमेश्वर महादेव मंदिर, और खेड़ापति क्षेत्र के भोलेनाथ मंदिर में भक्तों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। मंदिरों में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम पूरे दिन चलता रहा।


महिलाएं और छात्राएं भी बनीं आस्था का हिस्सा
भोलेनाथ मंदिर की महिला भजन मंडली ने बताया कि पूरे सावन माह प्रतिदिन भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं ने बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर जल, बेलपत्र और फूल अर्पित किए।


इस मौके पर महारानी चिमनाबाई शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं भी मिल रोड स्थित भोलेनाथ मंदिर पहुंचीं और स्कूल जाने से पहले पूजा कर बेलपत्र अर्पित किए।


देवास के शिवालयों में सावन सोमवार पर श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिला। आने वाले सोमवारों को लेकर भी मंदिर समितियों ने विशेष तैयारियों की रूपरेखा तैयार की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE