चित्तौड़गढ़। श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में सावन माह में प्रतिदिन ब्रह्ममूहर्त में अभिषेक का आयोजन ब्रह्ममूहर्त में अभिषेक, श्रृंगार व आरती का आयोजन हो रहा है, सायंकाल महिलाओं द्वारा मन्दिर परिसर में भजन-कीर्तन प्रस्तुति दी जा रही है।
उपनगरीय क्षेत्र मधुवन विस्तार स्थित शंकरपुरम में श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर में सावन माह में प्रथम दिन से प्रतिदिन ब्रह्ममूर्हत में प्रातः 4 बजे से श्री सिद्धेश्वर महादेव का अभिषेक किया जा रहा है। सायंकाल प्रतिदिन शंकरपुरम, शिवविहार, शिवपुरम की महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन की प्रस्तुति भी दी जा रही है, जिसमें महिलाएं बढ़-चढ़ कर भजनों प्रस्तुति दे रही है।
श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर में सावन माह के प्रथम दिन से ही श्री सिद्धेश्वर महादेव का अभिषेक रामप्रसाद गदिया, अंकित गदिया, अशोक कुमार कुमावत, प्रितम सेन एवं पण्डित हर्षल व्यास द्वारा मंत्रोचार के साथ किया जा रहा है। माँ पार्वती, श्री गणेश, श्री कार्तिकेय जी का भी मंत्रोचार के साथ श्रृंगार किया जा रहा है। श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर के अभिषेक के बाद महादेव का श्रृंगार कर आरती का आयोजन हो रहा है जिसमें कॉलोनीवासी ब्रह्ममुर्हत में शामिल हो रहे है। सावन माह के प्रथम दिन से ही महादेव के दर्शनार्थ श्रद्धालु जलाभिषेक कर बिल्व पत्र, आक के फूल, धतूरा और पुष्प आदि अर्पित कर घर परिवार सुख-समृद्धि और शांति की कामना कर रहे है। श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर समिति के महावीर प्रसाद पारीक एवं रजनीश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सावन के प्रथम सोमवार को दिनभर अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ रही है। आज सावन के प्रथम को सायंकालिन आरती विशेष तैयारी की गई है। श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर की स्थापना के बाद यह प्रथम सावन होने से कॉलोनीवासियों में श्रद्धा ओर प्रेम देखते ही बन रहा है।