नीमच। जिले की सरवानिया महाराज नगर परिषद में गैस एजेंसी के सामने एक महिला सफाईकर्मी को सांप ने डस लिया। जनकपुर गांव की रहने वाली 35 वर्षीय सीता बाई पति अशोक कुमार सफाई कार्य कर रही थीं। सुबह के समय सफाई करते वक्त सांप ने उनके पैर पर दो जगह डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल सीता बाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वर्तमान में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

चिकित्सकों के अनुसार सीता बाई की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है। सीता बाई रोजाना अपने गांव जनकपुर से सरवानिया महाराज सफाई कार्य के लिए आती थी। सोमवार सुबह भी प्रतिदिन की तरह सफाई का काम कर रही थी, तभी अचानक गैस एजेंसी के पास झाड़ियों में छिपे सांप ने सीताबाई को डस लिया। सीताबाई की हालात में सुधार नहीं हो रहा है। उन्हें डाक्टरों की निगरानी में रखा हुआ है।
