BREAKING NEWS
BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<     BIG NEWS : मैदान छीना तो सड़क पर खेलेंगे, खिलाड़ियों.. <<     धर्म नगरी उज्जैन में सनसनी, दादू आश्रम के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, तस्करों ने.. <<     BIG NEWS : सरकारी स्कूल में लाखों की चोरी का खुलासा,.. <<     BIG NEWS : महिला सुरक्षा के लिए चित्तौड़गढ़ पुलिस का.. <<     कसरावद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कबाड़ से.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में कुदरत का कहर, इस गांव में.. <<     BIG NEWS : 41 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद सब.. <<     BIG NEWS : 10 हजार के इनामी मुख्य आरोपी सहित तीन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: मैदान छीना तो सड़क बनेगी पिच! खिलाड़ियों.. <<     भक्तिमय हुआ खरदौन कला,लक्ष्मी नारायण मंदिर.. <<     HOROSCOPE TODAY : अगस्त में इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे.. <<     BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2025, 5:55 pm
KHABAR : सावन का पहला सोमवार भक्ति भाव से मनाया, रंग-बिरंगे छातों से सजे भगवान गढ़कैलाश महादेव, शाम को 1111 दीपों से होगी महाआरती, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। सावन का पहला सोमवार भगवान भोले की भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ है। शिवालयों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। शहर के अति प्राचीन श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर के गर्भगृह को रंग-बिरंगी रंगों के छातों से सजाकर भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया। काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर को भी आकर्षक रोशनी से सजाया है।


रतलाम में सुबह से ही शिवालयों में ओम् नमरू शिवाय की गुंज सुनाई दे रही है। भगवान भोले का पंचामृत व बिल पत्रों से अभिषेक किया गया। शहर के अमृत सागर तालाब किनारे स्थित श्री गढ़ कैलाश महादेव मंदिर पर सुबह से लेकर दोपहर तक दर्शन के लिए भक्तों का सिलसिला जारी रहा। यह देर रात तक जारी रहेगा। शाम को यहां पर 1111 दीपों से महाआरती की जाएगी।


शास्त्री नगर सिविक सेंटर स्थित श्री काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। यहां मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। भगवान विश्वनाथ का मंत्रों के उच्चारण के साथ अभिषेक किया। रतलाम से बिलपांक स्थित विरुपाक्ष महादेव मंदिर तक भक्ति भाव से कावड़ यात्रा निकाली गई।


सैलाना के अडवानिया स्थित केदारेश्वर महादेव पर सुबह से भक्तों की भीड़ रही। सावन के पहले सोमवार के उपलक्ष्य में शाम को शहर के अनेक शिवालयों में महाआरती कर धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE