BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2025, 7:47 pm
BIG NEWS : खाकी ने किया डेढ़ लाख से अधिक नगद रुपये चोरी का खुलासा, दो बाल अपचारी डिटेन, मुख्य आरोपी नामजद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विगत दिनों कस्बा निम्बाहेडा के कंचन गेस्ट हाउस के अन्दर दुकान से एक लाख 53 हजार रूपये की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने दो बाल अपचारी को डिटेन किया है, जिनसे पूछताछ पर चोरी की घटना के मुख्य आरोपियों को नामजद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गत 16 जून को कस्बा निम्बाहेड़ा में कंचन गेस्ट हाउस के नीचे स्थित सुल्तान खान पुत्र अजीज खान की दुकान से अज्ञात बदमाश एक लाख 53 हजार रुपये नगद की चोरी कर ले जाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई सूरज कुमार के जिम्मे की गई। एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर अनुसंधान अधिकारी एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में हैड कानिस्टेबल हरविन्द्र सिंह, कानिस्टेबल हेमन्त, शिशपाल, सुमित कुमार द्वारा घटना स्थल के आसपास स्थित सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेज देखे गये। कंचन गेस्ट हाउस के आसपास स्थित दुकानदारों से पुछताछ की गई। कस्बा निम्बाहेडा के आसपास स्थित कालबेलिया, पारदी गैग के व्यक्तियों से पुछताछ की गई।  तलाश के दौरान व आसूचना संकलन के आधार पर कच्ची बस्ती निम्बाहेडा में रहने वाले दो किशोर बालकों के पास लोगों द्वारा रूपयों की गड्डी देखना बताया। जिस पर उक्त दोनों किशोर बालकों को नामजद कर डिटेन कर मामले की घटना के सम्बन्ध में विस्तृत पुछताछ की गई तो विधि से संघर्षरत बालकों ने उक्त घटना अपने दो अन्य साथी राहुल व अर्जुन नामक व्यक्ति के साथ मिलकर करना स्वीकार किया। डिटेन शुदा विधि से संघर्षरत बालकों को तफतीश के बाद प्रिसिपल महोदय किशोर न्याय बोर्ड चित्तौडगढ के समक्ष पेश कर सम्प्रेषण गृह में दाखिल करवाया गया। प्रकरण में नामजद आरोपी राहुल व अर्जुन को कस्बा निम्बाहेडा के अन्दर आसिफ कबाड़ी द्वारा शरण देना ज्ञात आया है। प्रकरण में आसिफ कबाड़ी व नामजद आरोपी राहुल व अर्जुन की तलाश जारी हैं।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE