BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2025, 8:06 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नीमच-मनासा रोड पर सावनकुंड पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार वाहन बना काल, बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भारी भीड़, सूचना मिलते ही दौड़ी एंबुलेंस, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे नीमच-मनासा रोड स्थित सावनकुंड पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष्ण पिता राजमल बावरी, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी सावनकुंड अपनी बाइक से जा रहा था, तभी तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।


घटना की जानकारी तत्काल 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर पायलट नितिन राठौर एवं ईएमटी दीपक चौधरी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को प्राथमिक उपचार हेतु शासकीय अस्पताल मनासा लाया गया। यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल नीमच के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE