BREAKING NEWS
KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के अदलपुरा में लाखों की चोरी, 20 दिन.. <<     BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2025, 5:03 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की जावद थाना पुलिस और अठाना-अरनोदा मार्ग, जब अवैध मादक पदार्थ लेकर रवाना हुए तस्कर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही पूछताछ कर ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, पायलेटिंग करते आरोपी सहित चार तस्कर चढ़े हत्थे, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस चौकी नयागांव, थाना जावद ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 80 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार (आरजे-09-सीडी-7641) और पायलटिंग कर रही यामाहा फेसिनो स्कूटर (आरजे-09-एसवाय-1514) जब्त की। साथ ही चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। शनिवार देर रात अठाना-अरनोदा रोड, चार खंभा चौराहा पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने स्कूटर और कार को रोककर तलाशी ली। कार से 80 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी-
- योगेश पिता देवीलाल सोनी (25), निवासी कुम्हारों का मोहल्ला, थाना चंदेरिया, जिला चित्तौड़गढ़
- सुमित पिता कमल हरिजन (20), निवासी मिरासी मोहल्ला, थाना चंदेरिया, जिला चित्तौड़गढ़
- नवीन पिता हरिसिंह बंजारा (22), निवासी गवारिया मोहल्ला, थाना चंदेरिया, जिला चित्तौड़गढ़
- गजेंद्रसिंह पिता हडमानसिंह राठौर (23), निवासी बनवाड़ा, जिला नागौर, हाल मुकाम रोलाहेड़ा रोड, थाना चंदेरिया, जिला चित्तौड़गढ़

चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

नेतृत्व व सराहना-
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा और चौकी प्रभारी नयागांव मंगलसिंह राठौर की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस टीम नयागांव के इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE