BREAKING NEWS
KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के अदलपुरा में लाखों की चोरी, 20 दिन.. <<     BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2025, 1:04 pm
BIG NEWS : नीमच शहर के रहवासी इलाके और बाइक सवार बदमाश, जब अलग-अलग समय पर घर से निकली लक्ष्मी देवी और ज्योति गर्ग तो हुआ कुछ ऐसा..., अचानक मौके पर लग गई भारी भीड़, घटना की भनक लगते ही दौड़ी कैंट थाना पुलिस, अब खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में बीती शाम चेन स्नेचिंग की 2 घटनाएं हुई है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। 

रविवार की शाम कैंट थाना क्षेत्र में सिर्फ एक घंटे के भीतर चेन स्नैचिंग की दो अलग-अलग घटनाओं से दहशत फैल गई।शाम के वक्त शिक्षक कॉलोनी में रहने वाली लक्ष्मीदेवी जैन अपने घर के पास थीं, तभी एक बाइक सवार बदमाश ने अचानक उनके गले से सोने की चेन झपटी और तेजी से फरार हो गया। जब तक लक्ष्मीदेवी कुछ समझ पातीं, बदमाश नजरों से ओझल हो चुका था। इस घटना के थोड़ी देर बाद कलेक्टर बंगले के पास एक और वारदात की खबर है। 


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योति गर्ग अपनी बेटी के साथ स्कूटर से जा रही थीं। इसी दौरान, पीछा कर रहे बदमाश ने उनकी सोने की चेन छीन ली। इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लगातार हो रही इन वारदातों से शहरवासी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस इन घटनाओं का जल्दी पर्दाफाश करने की कोशिश में लगी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE