नीमच। जिले के जीरन में रहने वाले एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने बीती रात फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक का नाम मांगीलाल पिता बाबरू अहिरवार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जीरन के बस स्टैंड के पास रहने वाले मांगीलाल ने बीती रात अपने घर पर ही फांसी लगा ली। मांगीलाल के आत्महत्या का कारण अज्ञात है। जीरन पुलिस को सूचना मिलते ही मृतक का शव जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां आज सुबह मृतक मांगीलाल के शव का पोस्टमार्टम किया गया। जीरन पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। मांगीलाल की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
