इंदौर। लोकायुक्त टीम ने मंगलवार को सांवेर में बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उत्कृष्ट बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य मनीषा पहाड़िया को 2,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
शिकायतकर्ता आशीष मारू, शिक्षक वर्ग-1, ने आरोप लगाया था कि उनकी स्थायी नियुक्ति की फाइल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेजने के एवज में प्राचार्य ने रिश्वत मांगी थी। सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की योजना बनाई और आज प्राचार्य को रिश्वत लेते ही गिरफ्तार कर लिया।
आरोपिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।