नीमच। पिपली चौक के पास एक किराए के मकान में शुक्रवार-शनिवार की रात 2 से 3 बजे के बीच चार चोरों ने सेंधमारी की। बलवंत दमानी के घर से लगभग डेढ़ लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपए नकद चोरी हो गए।

चोरी में पायजेब, बिछिया, मंगलसूत्र सहित कई कीमती जेवरात शामिल हैं। चोरों ने घर का सारा सामान बिखेर दिया। वारदात का पता तब चला जब सुबह बलवंत दमानी का बेटा मकान पर पहुंचा और बिखरे सामान को देखकर परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी।

राम चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चारों चोर कैद हुए हैं। फुटेज में वे वारदात से पहले मकान के पास आते और बाद में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथों में लाठी और बेसबॉल डंडा था, और उन्होंने चप्पल उतारकर चोरी की वारदात अंजाम दी।

बलवंत दमानी ने सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
