BREAKING NEWS
NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय में रक्तदान.. <<     KHABAR : केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ खेल के मैदान से जंग, नीमच में.. <<     KHABAR : सांवेर से तैयारी करो, टिकट कट रहा है,.. <<     BIG NEWS : घर से निकलीं और हो गईं लापता, गायब होने की.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में वीर बाला कालीबाई प्रतिभा.. <<     KHABAR : वनांचल के गांवों में मौसमी बीमारी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2025, 7:11 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की बघाना थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कृषि उपज मंडी परिसर से चोरी गए 2 लाख रुपये के मामले का किया खुलासा, 24 घंटे में किए बरामद, पढ़े खबर

Share On:-

बघाना। थाना बघाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कृषि उपज मंडी परिसर से चोरी गए नगदी 2 लाख रुपये को महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। इस सफलता को पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

घटना का विवरण-
11 सितंबर 2025 को फरियादी मिठ्ठूलाल पिता कालूराम जैन (उम्र 63 वर्ष, निवासी गोकुलधाम कॉलोनी, धनेरिया रोड, बघाना) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कृषि उपज मंडी परिसर में खड़ी उनकी स्कूटी (टीवीएस वीगो) की डिक्की से अज्ञात बदमाश 2 लाख रुपये नकद चुरा ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बघाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 299/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तीन टीमें गठित की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई-
मुखबिर की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी ग्राम बिसलवास रोड स्थित बालाजी मंदिर के पीछे छिपे हैं और अन्य वारदात की योजना बना रहे हैं। तुरंत घेराबंदी की गई। मौके पर पुलिस को देखते ही आरोपी मोटरसाइकिल से भाग निकले। पीछा करने पर वे जंगल और नदी-नाले के रास्ते से फरार हो गए, लेकिन हड़बड़ी में छोड़ा गया थैला पुलिस के हाथ लगा।

थैले की तलाशी लेने पर उसमें रूमाल में लपेटे हुए 2 लाख रुपये नकद और फरियादी की फर्म चुन्नीलाल चंपालाल का बैंक स्टेटमेंट मिला। मौके पर फरियादी को बुलाकर तस्दीक कराई गई, जिसके बाद यह चोरी का मशरुका पाया गया और बरामदगी की गई।

फरार आरोपी-
विकास पिता सेवकराम, निवासी ग्राम मुंगावली, हाल निवासी ग्राम कड़िया, जिला राजगढ़
प्रशांत पिता पोला, निवासी कड़िया सांसी, जिला राजगढ़
प्रशांत पिता गणेश, निवासी गुलखेड़ी, जिला राजगढ़
सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं और वर्तमान में फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को रवाना किया गया है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान-
इस कार्रवाई में निरीक्षक नीलेश अवस्थी, उपनिरीक्षक रामकिशन सिंघावत, प्रधान आरक्षक कमल तिवारी, आरक्षक पंकज पाटीदार, राहुल ढाबी, ओमप्रकाश पारगी, राहुल चंदेल, प्रियांक शर्मा, चेतन सिंह, भरतलाल पाटीदार, गिरधारी लाल और नेपाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE