मनासा। नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्रवाई में मनासा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। ग्राम हाडीपिपल्या स्थित बाछड़ा डेरों के पास दबिश के दौरान पुलिस टीम को नाले से लगभग 3000 लीटर लहान मिला, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया तथा एसडीओपी मनासा श्रीमती शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक शिव रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दृष्टि से मौके पर ही पंचान की मौजूदगी में लहान नष्ट किया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1), 34(1)(एफ) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस की सराहनीय भूमिका
इस अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक शिव रघुवंशी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने अवैध शराब निर्माण पर प्रभावी रोक लगाने का प्रयास किया।