इंदौर। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई ने सोमवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए थाना आजाद नगर में पदस्थ उप निरीक्षक धर्मेन्द्र राजपूत को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
आवेदक संतोष तोमर, प्रबंधक एक्स कैप्टन सिक्योरिटी सर्विस ने शिकायत की थी कि आरोपी उपनिरीक्षक ने उसके पिता को हत्या के मामले में फंसाने की धमकी दी और राहत देने के बदले 1.5 लाख रुपये की मांग की। सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और राजपूत को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते धर दबोचा।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया के नेतृत्व में सउनि मोहम्मद रहीम खान, आरक्षक विजय कुमार, शैलेन्द्र सिंह बघेल, कमलेश परिहार, मनीष माथुर, चेतन सिंह परिहार, श्रीकृष्ण अहिरवार एवं चालक शेरसिंह ठाकुर शामिल रहे।