अवंतिपुर बड़ोदिया। थाना अवंतिपुर बड़ोदिया पुलिस ने दिनांक 14.09.2025 को चोरी की शराब बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। चोरी की गई शराब की कीमत लगभग 90 हजार रुपये आंकी गई, जबकि घटनास्थल पर वाहन सहित जब्त मशरूका की कुल कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है।
घटना दिनांक 15.08.2025 को हुई थी, जब फरियादी दिलीप राजपूत निवासी अरनियाकला ने शराब की दुकान से शराब चोरी होने की शिकायत थाना में दर्ज कराई थी।
पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शुजालपुर निमेष देशमुख के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अवंतिपुर बड़ोदिया ने विशेष टीम गठित की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया -
- जतिन, पिता ओमप्रकाश हाडा, उम्र 19 वर्ष, निवासी टोककला, जिला देवास
- मिथुन, पिता रामु कंजर, उम्र 36 वर्ष, निवासी धतुरिया रोड, भैरवा खेड़ी, जिला देवास
- नगजीराम, पिता प्रताप सिंह सिसौदिया, उम्र 58 वर्ष, निवासी टोककला, जिला देवास
अभियुक्तों से चोरी की शराब जब्त कर न्यायालय शुजालपुर में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका-
उपनिरीक्षक घनश्याम बैरागी, उनि मुनेश्वर राम भगत, प्रआर राजेश, प्रआर रामचरण सूर्यवंशी, आर कमलेश आवले, आर पंकज जोमर, आर रवि वर्मा, आर दिनेश वर्मा, आर अखिल वर्मा, आर ललित वर्मा, आर बल्लू वर्मा, आर मेहरवान म, आर वर्षा वर्मा, सै. ओमप्रकाश, सै. कमल पटेल, सै. शुभम और अन्य पुलिसकर्मी इस कार्यवाही में शामिल थे।