नीमच। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना जीरन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 40 किलो डोडाचूरा मय वाहन जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मुख्यमंत्री, म.प्र. एवं पुलिस महानिदेशक भोपाल के निर्देशानुसार चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अकिंत जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह सफलता मिली।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 15.09.2025 को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस सहायता केन्द्र हर्कियाखाल फंटा, फोरलेन हाईवे पर क्रेटा कार क्रमांक आरजे 27 सीपी 5688 को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से दो प्लास्टिक कट्टों में भरा हुआ 40 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया। जप्त डोडाचूरा की कीमत लगभग 1 लाख रुपये एवं वाहन की कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है। कुल जब्ती मूल्य लगभग 4 लाख रुपये है।

गिरफ्तार आरोपी-
- जसवंत सिंह पिता किशोर सिंह सोधिया राजपूत, उम्र 25 वर्ष, निवासी खेरमालिया, थाना बघाना, जिला नीमच। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि डोडाचूरा कहां से लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था। मामले में विवेचना जारी है।

सराहनीय योगदान-
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव एवं पुलिस सहायता केन्द्र हर्कियाखाल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
