नीमच। मुख्यमत्री म.प्र एवं पुलिस महानिदेाक मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विषेश अभीयान के तहत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के कुशल निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व मे पुलिस टीम चीताखेडा द्वारा हुण्डई कंपनी की बीना नंबर की केटा कार से परिवहन किया जा रहा 182 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर 01 तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना जीरन को दिनांक 15.9.2025 को अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के परिवहन के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए जीरन चीताखेडा रोड पर नाकाबन्दी हुण्डई कंपनी की बीना नंबर की केटा कार से परिवहन किया जा रहा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा काले रंग के 10 कढटो में भरा कुल वजनी 182 किलोग्राम के साथ आरोपी संदीप जाट पिता हीरालाल जाट उम्र 35 साल जाति जाट निवासी नंगाखेडी थाना बडी सादडी जिला चित्तोडगढ राजस्थान से जप्त कर आरोपी को गिरफतार किया आरोपी के विरूद्ध अपराध पजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपी से डोडाचुरा के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी-
संदीप जाट पिता हीरालाल जाट उम्र 35 साल जाति जाट निवासी नंगाखेडी थाना बडी सादडी जिला चित्तोडगढ राजस्थान
जब्त माल-
01 क्विंटल 82 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडचुरा जप्त मश्रुका हुण्डई कंपनी की बीना नंबर की केटा कार किमती 11 लाख रूपये
सराहनीय कार्य-
उक्त कार्यवाही निरी उमेश यादव थाना प्रभारी जीरन व पुलिस सहायता केंद्र चीताखेडा टीम की सराहनीय भूमिका रही।