BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2025, 1:21 pm
BIG NEWS : नीमच शहर का बघाना क्षेत्र और रात का अंधेरा, जब अवैध नशे की शिकायत से शुरू हुए झगड़े ने लिया बड़ा रूप तो जमकर चले लाठी-डंडे, विवाद की भनक लगते ही दौड़ी थाना पुलिस, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच के बघाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद लाठी-डंडों की मारपीट में बदल गया। अवैध नशे की शिकायत से शुरू हुआ यह झगड़ा जिला अस्पताल तक जा पहुंचा, जिसमें दोनों पक्षों के 9 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर अवैध नशे का कारोबार करने की शिकायत पुलिस में की थी। इसी बात से नाराज होकर दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष के घर पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हुई इस मारपीट में पहले पक्ष के शराफत, शदाकत अली शाह, जुबेदा बी और अशरफ घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के समीर, सलमान और शाकिर भी घायल हुए।

सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां भी दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और विवाद बढ़ गया। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष के दो युवकों पर फिर हमला कर दिया। इस हमले में मोहम्मद रफीक इमरजेंसी वार्ड के अंदर और अकबर अस्पताल के बाहर घायल हो गए।

सूचना मिलते ही बघाना पुलिस और कैंट थाना प्रभारी पुष्पा चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE