मंदसौर। जिले के दलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कचनारा चौकी पुलिस ने बुधवार सुबह कार्रवाई करते हुए जंगल से जुआ खेलते छह आरोपियों को पकड़ लिया।

चौकी प्रभारी पूर्णिमा सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर सभी आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया। उनके पास से 4740 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए।

पकड़े गए आरोपियों में चांद खां (37) और संतोष (35) कचनारा निवासी, प्रदीप कुमावत (27) सरसौद निवासी, रवि पटवाना (35) कचनारा निवासी, राहुल सेन (40) नगरी निवासी और शोकत खां (40) पास के क्षेत्र का निवासी शामिल है।

पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
