नीमच। आज दिनांक 18 सितंबर 2025 को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रधानमंत्री जनधन खातों की री-केवाईसी (री-केवाईसी) के लिए विशेष कैंप का आयोजन भारत माता चौराहा, नीमच पर किया जा रहा है। इसमें सभी खाता धारकों के खातों की री-केवाईसी की जाएगी।
बैंक प्रबंधन ने अपील की है कि सभी जनधन खाता धारक समय पर अपनी री-केवाईसी करवाएं, अन्यथा वे जनधन खातों से मिलने वाले शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। इनमें लाड़ली बहना योजना, किसान सम्मान निधि योजना, पेंशन खाता, छात्रवृत्ति खाते, मातृ वंदना योजना आदि शामिल हैं।
ग्राहकों से अनुरोध है कि वे अपने खाते का कियोस्क कार्ड या पासबुक तथा आधार कार्ड साथ लेकर कैंप में उपस्थित हों।