भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा वक्फ संशोधित अधिनियम 2025 की रोशनी में राज्य स्तरीय वक्फ सेमिनार का आयोजन आज, दिनांक 18 सितंबर 2025 (गुरुवार) को किया जा रहा है। यह सेमिनार की आज सैयद सुलेमान हाल, ताजुल मसाजिद कैंपस, भोपाल में होगा।
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल की अध्यक्षता में आयोजित इस सेमिनार में प्रदेश की लगभग 15 हजार राजपत्रित एवं पंजीकृत वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और उनके बेहतर प्रबंधन पर चर्चा होगी। साथ ही वक्फ के उद्देश्यों के अनुरूप समाज के गरीब, जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए ठोस सुझाव व दिशा-निर्देश भी आमंत्रित किए जाएंगे।
इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।