इंदौर। डांसिंग कॉप के नाम से मशहूर ट्रैफिक पुलिसकर्मी रणजीत सिंह को पुलिस अधिकारियों ने लाइन अटैच कर दिया है। हाल ही में एक युवती ने इंस्टाग्राम पर उन पर फ्लर्ट करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि रणजीत ने उसे इंस्टाग्राम पर मैसेज कर फ्रेंडशिप की बात कही और इंदौर आने का निमंत्रण दिया। यह वीडियो वायरल होने के बाद मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा।

रणजीत सिंह ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि युवती खुद वीडियो बनाने के लिए उनसे संपर्क कर रही थी और कई मैसेज डिलीट करने के बाद अब आरोप लगा रही है।

गौरतलब है कि रणजीत सिंह अपने अनोखे अंदाज में डांस करते हुए ट्रैफिक संभालने के कारण चर्चित हुए थे और कई टीवी कार्यक्रमों में भी शामिल हो चुके हैं।
