चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारीज़ निंबाहेड़ा सेवाकेंद्र पर श्राद्ध पक्ष के अवसर पर विशेष भोग अर्पण एवं योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सभी पितरों और पूर्वजों के पिता, परमपिता शिव बाबा को प्रेमपूर्वक भोग अर्पित किया गया।
सेवाकेंद्र प्रभारी बी.के. शिवली दीदी ने उपस्थित भाई-बहनों को श्राद्ध का आध्यात्मिक महत्व समझाते हुए कहा कि योग के माध्यम से हम अपने पितरों की आत्माओं को शांति एवं शक्ति का संदेश भेज सकते हैं। दीदी ने बताया कि श्राद्ध के रूप में हम अपने पितरों एवं पूर्वजों के लिए सच्ची श्रद्धा एवं श्रद्धांजलि अर्पण करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि परमपिता परमात्मा सभी पितरों का सर्वाेच्च पिता है तो आज हम सब परम पिता परमात्मा को और अपने पितरों को यह भोग स्वीकार कराकर यह अनुभव करें कि इस भोग को ग्रहण करने के पश्चात हमारे सारे पितृ पूर्वज अपने आप को तृप्त और संतुष्ट अनुभव कर रहे हैं और उनसे दुआओं की आशीर्वाद की शक्तिशाली किरणे हम सब पर आ रही है और सदा ही उनका आशीर्वाद हमारे ऊपर बना रहेगा ऐसा ही सब अनुभव करें। इस अवसर पर सभी ने सामूहिक योग साधना कर पितरों की आत्मिक उन्नति के लिए शुभ संकल्प किए।
कार्यक्रम के अंत में सभी को ईश्वरीय प्रसाद वितरित किया गया। सेवाकेंद्र का वातावरण शांति, श्रद्धा और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण रहा।