नीमच। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति (भाजपा समर्थक दल) ने नीमच मनासा रोड स्थित सिटी थाना के पीछे झुग्गी बस्ती में कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “हर हर मोदी, घर-घर मोदी” और “चप्पा-चप्पा भाजपा” के उद्घोष लगाए। समिति के पदाधिकारियों ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को पेंसिल, कॉपी और चॉकलेट वितरित की और उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के देशहित में किए गए कार्यों से अवगत कराया।
प्रधानमंत्री मोदी प्रेरक कर्मयोगी-
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मां भारती के सच्चे साधक और भारतीय गौरव के प्रतीक हैं। उन्होंने देश में आत्मनिर्भर भारत, राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने, महिलाओं की सुरक्षा, मुस्लिम बहनों के अधिकार, लाडली बहना योजना, जनधन योजना, मुद्रा योजना, संबल कार्ड और आयुष्मान भारत जैसी अनेकों जनहितैषी योजनाएं लागू कर करोड़ों देशवासियों को लाभान्वित किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम सभी उनकी दीर्घायु और निरंतर भारत सेवा की कामना करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी-
इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता सिंह राजावत, जिला महामंत्री मनोहरलाल कैथवास, जिला सचिव लोकेश खरे, जिला प्रभारी दिलीप लालवानी, समाजसेवी चंद्रप्रकाश (मोमू) लालवानी, अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित नरवाले, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल मीडिया प्रभारी गिरधारी यादव, मंडल अध्यक्ष मोहन यादव, अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा जिला अध्यक्ष रामू डागर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री शफीक कुरैशी, नोशाद खान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।