नीमच। नगर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था संगीत मंच द्वारा शनिवार, 20 सितंबर को स्थानीय रोटरी हॉल में सायंकाल 7:30 बजे से संगीत निशा का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संगीत मंच के संयोजक प्रो. पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में नीमच जिले के कलाकार अपनी मधुर वाणी का जादू बिखेरेंगे। श्रोताओं को नए और पुराने गीतों का अद्भुत समन्वय संगीत की सुमधुर ध्वनियों के साथ सुनने को मिलेगा।
सभी संगीत प्रेमियों के लिए यह कार्यक्रम पूर्णत: निःशुल्क रहेगा। आयोजकों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।