नीमच। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्रि के अवसर पर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा, माहेश्वरी समाज नीमच के तत्वावधान में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के साथ माहेश्वरी भवन में 10 दिवसीय भव्य माहेश्वरी डांडिया-गरबा उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों की शुरुआत रविवार प्रातः 10.15 बजे भूमि पूजन से हुई। माहेश्वरी भवन स्थित गरबा भक्ति रास स्थल पर मंत्रोच्चार और माताजी की ध्वजा पूजन के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ।
भूमि पूजन कार्यक्रम में संगठन अध्यक्ष कपिल माहेश्वरी, सचिव नितेश मंडोवरा (कालू), कोषाध्यक्ष शुभम माहेश्वरी, मनोज माहेश्वरी, मनीष नावल, पियूष काबरा, हर्षित खटोड़, अमन मंत्री, हर्षित अजमेरा, ओजस गगरानी, पंकज गट्टानी, गिरिराज बाहेती, अनुज चांडक सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी माहेश्वरी युवा संगठन के संरक्षक मनोज माहेश्वरी ने दी।