मनासा। ग्राम देंथल से बंसीलाल, रामसिंह सरपंच के छोटे भाई एवं रामलाल दुलीचंद, बालूराम, दशरथ, राजेश, अनिल के काका तथा विनोद के पूज्य पिता सुखलाल गुर्जर का निधन हो गया। स्व. सुखलाल के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार आज दिनांक 19 सितम्बर 2025 को किया जाएगा। शवयात्रा दोपहर 12 बजे उनके निवास स्थान से निकलेगी। ग्रामवासियों एवं परिजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उक्त जानकारी बद्रीलाल गुर्जर ने दी।