नीमच। ग्राम रेवली देवली में शुक्रवार को स्कूल के सामने नीमच-मनासा मार्ग पर बड़ी संख्या में लोगों ने जाम लगा दिया। देखते ही देखते सड़क पर करीब 1 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई और भारी भीड़ जमा हो गई।

मामला गुरुवार को स्कूली छात्रों के बीच हुई आपसी लड़ाई से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसने शुक्रवार को बड़ा रूप ले लिया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। देर शाम तक मार्ग जाम की स्थिति बनी रही और पुलिस मौके पर तैनात रही।
