पिपलियामंडी। जिनेश्वर देव की असीम अनुकम्पा एवं साध्वी शीलरेखा श्रीजी म.सा. की सुशिष्या साध्वी सौम्यरेखा श्रीजी म.सा., साध्वी सुचिता श्रीजी म.सा. एवं साध्वी सुहर्षा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा में लाली (पिंकी) कोठारी (धर्मसहायिका - महावीर कोठारी) द्वारा किए गए मासखमण तप (31 उपवास) की मंगल अनुमोदना शनिवार को उल्लासपूर्ण होने जा रहा है।
इस अवसर पर बोतलगंज स्थित निज निवास पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे। प्रातः 9 बजे धर्मध्वजा और कलश के साथ निकले इस वरघोड़े का गांव में धार्मिक वातावरण के साथ निकाला जाएगा। इसके पश्चात प्रातः11 बजे पारणा विधि सम्पन्न होगी, जहां साध्वीश्री की निश्रा में तपस्या का समापन किया जाएगा।
पारणा पश्चात प्रातः 11.30 बजे से स्वामी वात्सल्य का आयोजन रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु जन सम्मिलित होकर पुण्यलाभ अर्जित करेंगे।