BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2025, 3:17 pm
NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नशा मुक्ति युवा अभियान का आयोजन, छात्र-छात्राओं और फैकल्टी को नशा मुक्ति एवं स्वस्थ जीवन शैली पर मार्गदर्शन दिया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारत सरकार के युवा मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नशा मुक्ति युवा अभियान एवं स्वदेशी भारत विचार के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय निंबाहेड़ा सेवाकेंद्र को सेवाएं करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके शिवली दीदी ने राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय, निंबाहेड़ा के बीएससी नर्सिंग 2023-24 एवं 2024-25 के छात्र-छात्राओं और फैकल्टी को नशा मुक्ति एवं स्वस्थ जीवन शैली पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अमर यादव ने बीके शिवली दीदी और सेवाकेंद्र से आए सभी भाई-बहनों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर नर्सिंग ट्यूटर चंद्रशेखर सोनी, राजेश कुमावत, कनिष्ठ लेखाकार मनीष सैनी और कार्यकारी सहायक पुष्पा पटेल उपस्थित रहे।
बीके शिवली दीदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा युवा पीढ़ी में नशे का सबसे बड़ा कारण संग दोष और सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रभाव है। आज का युवा अकेलापन महसूस कर रहा है, जिससे तनाव और अवसाद में जाकर नशे की ओर आकर्षित हो रहा है। हमें कारण पहचानकर समाधान की दिशा में बढ़ना होगा।
उन्होंने नशा मुक्ति के लिए राजयोग ध्यान को सबसे प्रभावी उपाय बताया। दीदी ने समझाया कि राजयोग से आत्मबल और मनोबल बढ़ता है, जिससे जीवन की परिस्थितियों का सकारात्मक ढंग से सामना किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने युवाओं को विभिन्न हॉबीज अपनाने, समय का सदुपयोग करने और वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में घनश्याम भाई ने सभी से नशा मुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा करवाई और नशा मुक्ति के नारे लगाए गए। इस अवसर पर बीके बाला बहन और बीके उषा बहन भी उपस्थित रहे। सभा का समापन सामूहिक राजयोग अभ्यास से हुआ मंच संचालन नर्सिंग के विद्यार्थियों द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE