नीमच। सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों की सभी शासकीय शालाओं में सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग को सीमित/बंद करने के संबंध में छात्र-छात्राओं के लिए निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की इस पहल में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचारों को निबंध तथा चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने सिंगल-यूज प्लास्टिक के सीमित उपयोग और स्वच्छता पर रचनात्मक तरीके से संदेश दिया। शाला स्तरीय प्रतियोगिताओं के उत्कृष्ट विजेताओं को विकासखंड और जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।