BREAKING NEWS
KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2025, 5:18 pm
KHABAR : कलेक्‍टर चंद्रा ने महागढ़ स्‍कूल में ली कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की क्‍लास, विद्यार्थियों से हल करवाए गणित के सवाल, अध्‍यापन का लिया जायजा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला प्रशासन द्वारा जिले के विद्यार्थियों को उच्‍च गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा उपलब्‍ध कराने, बोर्ड परीक्षाओं में सुधार तथा विद्यार्थियों के अध्‍यापन कार्य की गुणवत्‍ता सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। इसी क्रम में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा द्वारा समय-समय पर शालाओं का निरीक्षण कर शिक्षकों व विद्यार्थियों को पढ़ाई के बारे में टिप्‍स दिए जा रहे है। 
इसी क्रम में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को मनासा क्षेत्र के भ्रमण दौरान महागढ़ के शा.उ.मा.‍विद्यालय का निरीक्षण किया और 10वीं कक्षा में विद्यार्थियों के बीच बैंच पर बैठकर, अतिथि गणित शिक्षिका साक्षी शर्मा द्वारा करवाए जार रहे गणित के अध्‍यापन कार्य का जायजा लिया। कलेक्‍टर ने विद्यार्थियों से गणित के सवाल पूछकर बोर्ड पर विद्यार्थी श्‍वेता, मिताली पटवा, सार्थक पाटीदार से सवाल हल भी करवाएं। 
कलेक्‍टर ने विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए कहा, कि गणित रटने का विषय नहीं है, बल्कि सवालों को अच्‍छे से समझकर हल करने का विषय है। विद्यार्थी गणित के सवालों के बारे में शिक्षक से अपनी समस्‍याओं, जिज्ञासाओं के बारे में पूछे, उनका समाधान करवाए। विद्यार्थी अपने बीच कलेक्‍टर को पाकर काफी खुश नजर आ रहे थे। कलेक्‍टर ने अतिथि गणित शिक्षिका साक्षी शर्मा द्वारा गणित के अध्‍यापन कार्य की सराहना भी की। इस मौके पर एसडीएम किरण आंजना, तहसीलदार मुकेश निगम, डीपीसी दिलीप व्‍यास व अन्‍य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE