नीमच। जिले के समीपस्थ राज्य राजस्थान के छोटी सादड़ी तहसील अंतर्गत स्थित माँ विंध्यवासिनी धाम, केसुंदा में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा अष्टमी 29 सितंबर 2025 को मनाई जाएगी। इस महापर्व के अवसर पर भव्य कन्या पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
नवरात्रि के दौरान माता जी के प्रांगण में गरबा नृत्य का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। दिन में दोनों समय आरती आयोजित की जा रही है। सभी भक्तों से अनुरोध है कि वे इस धार्मिक आयोजन में अवश्य पधारें।