BREAKING NEWS
HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: UPI हड़ताल से कैबिनेट.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2025, 5:45 pm
WOW : नीमच की निहारिका राजपुरोहित खेल कोटे से सीआईएसएफ में चयनित, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रोशन किया देश का नाम, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े रतन पंडित की खबर

Share On:-

नीमच। नीमच के शक्ति नगर की निवासी निहारिका राजपुरोहित, पिता दिलीप कुमार राजपुरोहित, को खेल कोटे से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में हेड कांस्टेबल के पद पर चयनित किया गया है। वर्तमान में निहारिका भोपाल, मध्य प्रदेश में ट्रेनिंग ले रही हैं।

नीहारिका ने 12वीं तक की पढ़ाई आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल, खोर में की। इस दौरान उन्हें जिला ताइक्वांडो संघ के भूतपूर्व सचिव और मुख्य प्रशिक्षक मनोज सिंह लोधा तथा कोच सुनील कुमार यादव के मार्गदर्शन में कराटे और ताइक्वांडो का प्रशिक्षण नीमच में मिला। उन्होंने नेपाल के काठमांडू में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मेडल जीतकर देश का नाम रौशन किया। इसके अलावा आबू धाबी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पेनसल सिलाट प्रतियोगिता में भाग लिया और मध्य प्रदेश में आयोजित सेंट्रल इंडिया चैंपियनशिप में दो बार गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते। गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेल में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे मध्य प्रदेश का नाम रौशन किया।

नीहारिका भोपाल में स्थित वन स्ट्राइक मार्शल आर्ट और फिटनेस एकेडमी का संचालन भी करती हैं। उन्होंने नीमच के प्रतिष्ठित अल्फा इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल में आत्मरक्षा प्रशिक्षक के रूप में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया। निहारिका ने बताया कि उनका सपना देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और कोचों को दिया।

निहारिका की इस उपलब्धि पर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रतन लाल निर्वाण, अल्फा स्कूल एवं ABPS स्कूल प्राचार्य, कोच जयप्रकाश लोधा और कोच पंकज पाराशर ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE