BREAKING NEWS
HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: UPI हड़ताल से कैबिनेट.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2025, 6:36 pm
NEWS : राजकीय प्राथमिक विद्यालय वजीरगंज में ब्लॉक स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक आक्या ने कहा- खेल शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौडगढ़। खेल शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक होते है। खेलो से अनुशासन व टीम भावना का विकास होता है। हमें नियमित रूप से खेलने का समय निकालना चाहिए। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या बुधवार को बतोर मुख्य अतिथि राजकीय प्राथमिक विद्यालय वजीरगंज में भदेसर ब्लॉक स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियो, आयोजको व ग्रामिणो को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्य निर्णायक सोमेश त्यागी ने बताया कि दिनांक 24 सितम्बर से 25 सितम्बर तक आयोजित दो दिवसीय भदेसर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में 11 वर्ष तक के छात्र-छात्राओ की कुल 31 टीमे भाग लेकर कबड्डी, खो-खो, जिमनाष्टिक व एथलेटिक्स में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोरधनलाल देवत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रवण सिंह राव, सरपंच शोभालाल धाकड़, पूर्व सरपंच रघुवीरसिंह, भदेसर मण्डल अध्यक्ष राजकुमार सुखवाल, पूर्व प्रधान भंवरलाल धाकड़ व पीईईओ बृजमोहन रेणवा मंचासीन थे।
इससे पूर्व विधायक आक्या व अतिथियो ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर, ध्वजारोहण कर व खिलाड़ियो को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाते हुए प्रतियोगिता आरम्भ की घोषणा की। इस दौरान उन्होने विद्यालय में डीएमएफटी मद से दो अतिरिक्त कक्षा-कक्ष व सड़क निर्माण कराने की घोषणा की। विधायक आक्या ने खेल मैदान पर खिलाड़ियो से परिचय भी प्राप्त किया।
इस अवसर पर जीएसएस अध्यक्ष विमल धाकड़, देवीलाल धाकड़, जयचंद धाकड़, खेमराज धाकड़, शंकर धाकड़, निर्भयराम धाकड़, देवकरण धाकड़, कन्हैयालाल धाकड़, दिनेश धाकड़, रमेश धाकड़, शारीरिक शिक्षक नन्द लाल जाट, प्रेमचन्द सुखवाल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी ग्रामवासी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE