चित्तौड़गढ़। समाजसेवी अभिषेक व्यास ने नवरात्रि के पावन पर्व पर पिता स्व. विष्णु शंकर व्यास एवं माता स्व. श्रीमती भैरवीलता शर्मा की स्मृति में दुर्ग स्थित बाणेश्वर माता मंदिर पर नौ दिवसीय भण्डारे का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सायं नवरात्रि स्थापना पर सोमवार 22 सितम्बर को ही अभिषेक व्यास द्वारा श्रीनाथ वाटिका में मेवाड़ महोत्सव समिति के गरबा डांडिया कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया गया।
मनीष पीपाड़ा ने बताया कि इस दौरान अध्यक्ष अनंत समदानी, संयोजक गोपाल भूतड़ा, कोषाध्यक्ष प्रदीप काबरा व संरक्षक श्रवणसिंह राव ने उपरना ओढ़ाकर अभिषेक व्यास का स्वागत किया।