BREAKING NEWS
HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: UPI हड़ताल से कैबिनेट.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2025, 6:42 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ में हरि कथा रथ का भव्य शुभारंभ, सहकारिता मंत्री गौतम दक और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने किया रवाना, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। एकल अभियान के पंचमुखी शिक्षा कार्यक्रम के तहत संस्कार और धर्म शिक्षा हेतु चलाए जाने वाले हरि कथा रथ का नवीन रथ आज चित्तौड़ कलेक्ट्री चौराहे पर भव्य रूप से उद्घाटित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारिता मंत्री गौतम दक और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने भगवा ध्वज दिखाकर किया।

एकल अभियान के प्रांतीय अधिकारी प्रहलाद प्रजापत और मनोज वैष्णव ने बताया कि राजस्थान में सात हरि कथा रथ हैं, जो सुदूर ग्रामीण अंचलों में जाकर राम कथा और अन्य धार्मिक कहानियों के माध्यम से समाज जागरण का कार्य करते हैं। इस अवसर पर श्री राम दरबार की पूजा-अर्चना की गई और रथ कार्य क्षेत्र के लिए रवाना किया गया।

कार्यक्रम में एकल अभियान के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित अतिथियों सहकारिता मंत्री गौतम दक, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, संघ के विभाग संघ चालक हेमंत जैन, विभाग कार्यवाह दिनेश भट्ट, महिला समिति अध्यक्ष संगीता मांधना और प्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल का स्वागत माला पहनाकर किया। इसके उपरांत धर्मपाल गोयल ने एकल अभियान की भूमिका और 6000 गांवों में उसके कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरि कथा के माध्यम से धर्मांतरण और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से संबंधित जागरूकता फैलाई जाती है।

मुख्य वक्ता सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि समाज में विभिन्न समस्याएं हैं, और सरकार इनसे निपटने के लिए प्रयासरत है, लेकिन जनता के जागरूक होने पर ही परिवर्तन संभव है। उन्होंने कहा कि एकल अभियान पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से धर्म और संस्कार आधारित समाज बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और सभी को धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि संघ के सभी संगठन धर्म के कार्य में अग्रणी हैं और एकल अभियान भी इसी श्रेणी में काम कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र त्रिपाठी और लक्ष्मण शर्मा ने किया। अंत में अतिथियों ने रथ और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया और भगवा ध्वज दिखाकर रथ कार्य क्षेत्र की ओर रवाना किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समाजजन उपस्थित रहे। यह आयोजन पूर्णतया प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल रहा। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में गोपाल कृष्ण दाधीच, गोविंद सोनी, ओम लड्डा, संजय शर्मा, दिनेश भील, पंकज धाकड़, मुरली धाकड़, उदयलाल, लीला शंकर, बद्री लाल, ओम प्रकाश मांधना, बीजेपी के भरत जागेटिया, ओम शर्मा, अनिल इन्नानी, नवीन पटवारी, राजन माली, पार्षद बाल किशन भोई, पंकज सेन, गोपाल जाजू, भोलाराम प्रजापत, रवि मेनारिया और विनीत तिवाड़ी शामिल रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE