नीमच। शहर के प्रसिद्ध फोकस फोटो गुड्स द्वारा फोटो फेयर इमेज एक्सपो 2025 का भव्य आयोजन आने वाली 27-28 सितंबर को स्थानीय सुंदरम स्वर्णकार मांगलिक भवन सब्जी मंडी के पास किया जा रहा है, जिसमे फोटोग्राफी से जुड़े कई इवेंट्स होंगे। यहां खरीदी-बिक्री से लेकर रिपेयरिंग सहित कई सुविधाएं भी रहेगी। जानकारी के साथ ही शशि दुबे ने सभी से इस इवेंट में आने की अपील भी की है। उन्होंने कहा यह आपके पास एक अच्छा मौका है फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रदर्शनी का हिस्सा बनने का। एक बार जरूर आए और नवीनतम तकनीकों और लाइव डेमो का अनुभव करें।