चित्तौड़गढ़। शिव शंकर महोत्सव समिति शंकरपुरम नर्बदेश्वर डांडिया उसत्व में बच्चों की चेयररेस प्रतियोगिता के साथ खूब जमा डांडिया नृत्य का रंग श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर के प्रांगण में शिव शंकर महोत्सव समिति शंकरपुरम् द्वारा आयोजित शारदीय नवरात्रा के तीसरे दिन श्री नर्बदेश्वर डांडिया उत्सव में महिलाओं एवं बच्चों के डांडिया नृत्य प्रस्तुति के साथ बच्चों की चेयररेस प्रतियोगिता आयोजित हुई।
बुधवार माँ दुर्गा की आरती के बाद माँ की आराधना में महिलाओं एवं बच्चों द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी। महिलाओं एवं बच्चों में डांडिया नृत्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बुधवार को शंकरपुरम, शिवपुरम, शिवविहार प्रेम रजिडेन्सी, उदय विहार, नाकोड़ा विहार एवं आसपास की कॉलोनी के श्री नर्बदेश्वर डांडिया उत्सव में माँ दुर्गा के भक्तों की बढ़ी संख्या में उपस्थिति रही। डांडिया नृत्य के बाद बच्चों की चेयररेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 50 से ज्यादा ने हिस्सा लिया। बच्चों की ज्यादा संख्या को देखते हुए चेयररेस प्रतियोगिता दो ग्रुप बनाकर कराई गई। प्रतियोगिता के बाद शिवशंकर महोत्सव समिति शंकरपुरम एवं सभी कॉलोनी के वरिष्ठजनों द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया, साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया। गुरूवार को बच्चों की ही लेमन रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।