BREAKING NEWS
HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: UPI हड़ताल से कैबिनेट.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2025, 7:59 pm
KHABAR : साध्वी सौम्य प्रभा जी और सौम्य दर्शना जी की निश्रा में पंचान्हिका महोत्सव का शुभारंभ, समाजजनों की उमड़ी भीड़, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। साध्वी सौम्य प्रभा जी और सौम्य दर्शना जी की निश्रा में श्री जैन श्वेतांबर महावीर जिनालय ट्रस्ट एवं चातुर्मास समिति, विकास नगर के तत्वाधान में पंचान्हिका जिन भक्ति महोत्सव का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक महावीर जिनालय, विकास नगर में किया जा रहा है। यह महोत्सव विजय वल्लभ सूरी जी महाराज की पुण्यतिथि और तीर्थंकरों की भक्ति के लिए समर्पित है।

महोत्सव का शुभारंभ 25 सितंबर सुबह 9 बजे पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजा एवं अष्टप्रकारी पूजन से हुआ। साध्वी सौम्य प्रभा जी ने बताया कि पंचकल्याणक पूजन से आठ कर्मों का निवारण होता है और भक्ति के माध्यम से आत्मकल्याण प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम में बंटी बाप ना विजयनगर सहित प्रख्यात भजन गायक कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। पूजा के धर्मलाभार्थियों का सम्मान श्री संघ पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

महोत्सव की पावन श्रृंखला में आगामी कार्यक्रम इस प्रकार हैं-
26 सितंबर (शुक्रवार)- सुबह 9 बजे पार्श्वनाथ पद्मावती महापूजन।
27 सितंबर (शनिवार)- सुबह 9 बजे भक्ति पूर्ण तपागच्छीय धिष्टायक देव श्री मणिभद्र धारी की पूजा।
28 सितंबर (रविवार)- सुबह 9.15 बजे दिव्य धन्ना शाली भद्र की नाटिका मंचन एवं देवलोक से 99 पेटिया का उतरना।
29 सितंबर (सोमवार)- सुबह 9.15 बजे शाश्वत नवपद ओलीजी का शुभारंभ और श्री सिद्ध चक्र महापूजन।

इस अवसर पर मेवाड़ और मालवांचल के प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार शुभम नाकोड़ा चौहान और हितेश नागौरी भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरीश्वर जी महाराज, साध्वी सौम्य प्रभा जी सहित अन्य तपस्वियों की अनुमोदना और सानिध्य मिलेगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE