नीमच। जिले के रतनगढ़ निवासी एक 22 वर्षीय युवक की सर्पदंश के चलते दुखद मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम बिट्टू लाल पिता भंवरलाल भील है।

बिट्टू लाल रतनगढ़ के वार्ड नंबर 1 का रहने वाला है। बिट्टू लाल को खेत पर काम करते समय बीती कल सांप ने काट खाया। जिसके बाद उसे रतनगढ़ के चिकित्सा केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। यहां जब बिट्टू लाल की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उसे गंभीर अवस्था में नीमच जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।

108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाते समय उसकी आज सुबह तड़के 4.30 बजे रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। बिट्टूलाल का शव आज सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया।
