BREAKING NEWS
HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: UPI हड़ताल से कैबिनेट.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2025, 12:40 pm
BIG NEWS : धनेरिया कला में स्थित है चमत्कारी मां भैंसा श्री माताजी का मंदिर, मां की कुई का अमृत तुल्य जल दूर करता है भक्तों के सभी रोग, इस बीमारी से ग्रसित मरीजों को मिलती है तत्काल राहत, पढ़े रतन पंडित की खबर

Share On:-

नीमच। जिला मुख्यालय से सटे गांव धनेरिया कला में स्थित वर्षो पुराना मां भैंसा श्री माताजी का चमत्कारी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। भक्तों की मान्यता है कि माता जी दुख-दर्द दूर कर जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं।

मंदिर परिसर में स्थित मां की कुई विशेष आस्था का केंद्र है, जिसका जल अमृत तुल्य माना जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस जल से स्नान करने और सेवन करने से शारीरिक रोग दूर हो जाते हैं। यहां तक कि लकवा (पैरालिसिस) जैसे गंभीर रोग भी माता जी की कृपा से दूर हो जाते हैं।

मंदिर के पुजारी मुकेश नाथ ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तजन यहां पहुंचते हैं और माता जी की कृपा से लाभान्वित होते हैं। उन्होंने कहा कि कई ऐसे उदाहरण सामने आए हैं, जहां लंबे समय से पीड़ित लोग माता जी की कुई के जल से स्वस्थ हुए हैं। माता जी की परिक्रमा लगाने से भी भक्तों के दुख दर्द दूर होते हैं। 

भक्तों का विश्वास और चमत्कारिक अनुभव-
ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं का कहना है कि इस मंदिर में मां भैंसा श्री माताजी की असीम शक्ति का अनुभव हर भक्त को होता है। यहां मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूरी होती है। कुई का जल किसी साधारण जल की तरह नहीं बल्कि भक्तों के लिए अमृत समान है, जो तन-मन को शुद्ध कर जीवन को नया आयाम देता है।

धनेरिया कला का यह मंदिर न केवल आसपास के ग्रामीण अंचल के लोगों के लिए बल्कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का पवित्र स्थल बन चुका है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE