नीमच। नगर में चल रहे डायमंड रोटरी डांडिया गरबा महोत्सव में नवरात्रि की भक्ति, उत्साह और कला का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे गरबा नर्तक-नर्तकियों ने मां दुर्गा की आराधना करते हुए गरबा और डांडिया की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।
यह आयोजन मां दुर्गा की शक्ति, मां सरस्वती के संगीत और नटराज की नृत्य कला का जीवंत रूप प्रस्तुत करता है। महोत्सव 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। पंडाल में मां दुर्गा का भव्य और चमत्कारी दरबार सजाया गया है, जहाँ भक्त पूरे भक्ति भाव से आराधना कर रहे हैं।
रोटरी डायमंड क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन केवल नीमच ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गरबा प्रेमियों को आकर्षित कर रहा है। प्रशासन और क्लब के सहयोग से श्रद्धालुओं के लिए विशाल गरबा पंडाल, बेहतर बैठने की व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा हेतु विशेष इंतज़ाम, पर्याप्त पुलिस बल और पार्किंग जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।
महोत्सव को सफल बनाने में क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।