BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : डोडाचूरा नष्टीकरण के विरोध में किसानों.. <<     BIG NEWS : यूसीसी की बैठक में कांग्रेस सहित 4.. <<     KHABAR : 48 लाख लोगों की मुफ्त रजिस्ट्री कराने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : कालापीपल गोलीकांड के विरोध में भीम आर्मी.. <<     NEWS : 54 नवप्रवेशी बटुकों का उपनयन संस्कार 24 जून.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में दिल दहला देने.. <<     KHABAR : रायपुर की बेटी आईएएस श्रद्धा शुक्ला का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में खूनी वारदात, शादी समारोह.. <<     VIDEO NEWS: किसानों की राह में मंडी बंद की.. <<     KHABAR : मोहर्रम में अकीदत की मिसाल, शोहदा-ए-कर्बला.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : मातेश्वरी जगदंबा स्मृति दिवस एवं राधा.. <<     KHABAR : ग्राम कनावटी में 15 लाख के सामुदायिक भवन का.. <<     KHABAR : कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला, मुकेश नायक.. <<     BIG NEWS : ट्रक के हिडन चैम्बर में छिपा था 616 किलो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2025, 1:11 pm
KHABAR : इनरव्हील डायमंड ने 150 से अधिक बालिकाओं को वितरित किए जूते व ट्रैकसूट, हार्टफुल ट्रेनर रजनी दत्ता ने कहा- इनरव्हील डायमंड की पहल बनी प्रेरणापद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अंतरराष्ट्रीय मण्डल 304 के अंतर्गत इनरव्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा क्लब सदस्या सोनल सिंहल एवं बुलबुल मलाशया के सहयोग से पुलिस, सेना एवं अर्द्धसैनिक बलों की भर्ती की तैयारी कर रही 150 से अधिक बालिकाओं को जूते एवं ट्रैकसूट वितरित किए गए। यह कार्यक्रम जाजू कन्या महाविद्यालय परिसर में भव्य रूप से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हार्टफुल ट्रेनर रजनी दत्ता इनरव्हील सी.सी.सी. चेयरमैन पी.डी.सी. संगीता जोशी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अंकिता पंडिया व जाजू महाविद्यालय प्राचार्य प्रतिभा कालानी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने क्लब की इस अनूठी पहल को सराहते हुए कहा कि समाज की बालिकाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की दिशा में यह कदम अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि उचित प्रशिक्षण के साथ आवश्यक संसाधन मिलने पर बेटियाँ निश्चित ही सफलता की नई ऊँचाइयों को छुएँगी। क्लब अध्यक्ष पूजा गर्ग ने बताया कि इनरव्हील क्लब नीमच डायमंड सदैव समाजसेवा में अग्रणी रहा है। इस प्रकार के प्रोजेक्ट से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को सुविधा उपलब्ध होगी और वे आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगी।
कार्यक्रम का संचालन क्लब उपाध्यक्ष रिंकी तापड़िया ने किया तथा आभार एडिटर शिवांगी जैन ने व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लब सचिव पायल गुर्जर, कोषाध्यक्ष दिव्या जैन, पूजा खण्डेलवाल, सपना जैन, अन्नपूर्णा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, दिशा सैनी, प्रिपंका सैनी, नीतू पाटीदार, पायल धाडेती, दीपिका खण्डेलवाल, निकिता पगारिया, प्रियंका नागदा, विजय चौधरी, नेहा गोयल, श्रुति खण्डेलवाल, गोरी खण्डेलवाल, डिम्पल चांदना, स्वाती झंवर, जयन्ती एनिया सहित अन्य क्लब की सदस्याएँ मौजूद रहीं। साथ ही प्रशिक्षक सुभाष गवई, रीना भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और बालिकाओं को प्रोत्साहित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE