चित्तौड़गढ़। श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर के प्रांगण में शिव शंकर महोत्सव समिति शंकरपुरम् द्वारा आयोजित शारदीय नवरात्रा के चौथे दिन श्री नर्बदेश्वर डांडिया उत्सव में महिलाओं ने खूब जमकर डांडिया नृत्य प्रस्तुति दी। अंतिम चरण में बच्चों की लेमन रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई।
गुरूवार माँ दुर्गा की आरती के बाद माँ की आराधना में महिलाओं ने खूब जमकर डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी। बच्चों ने भी डांडिया नृत्य किया। गुरूवार को श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण में शंकरपुरम, शिवपुरम, शिवविहार प्रेम रजिडेन्सी, उदय विहार, नाकोड़ा विहार एवं आसपास के माँ भक्तों का बढ़ी संख्या में उपस्थिति रही। डांडिया नृत्य के बाद बच्चों की लेमन रेस प्रतियोगिता में करीब 50 से ज्यादों ने हिस्सा लिया। बच्चों की ज्यादा संख्या को देखते हुए दो ग्रुप में प्रतियोगिता आयोजित की गई। पारितोषिक वितरण शिवशंकर महोत्सव समिति शंकरपुरम एवं सभी कॉलोनी के वरिष्ठजनों द्वारा दिया गया, साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया।