नीमच। श्री महामाया भादवामाता मंदिर परिसर में धानुका परिवार के सहयोग से स्थापित सोलर पैनल का लोकार्पण सांसद सुधीर गुप्ता एवं विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष शारदा बाई धनगर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आदित्य मालू, अर्जुनसिंह सिसोदिया, कैलाश धानुका, सुनिल धानुका परिवार, मंडल अध्यक्ष पूजा शर्मा, महामंत्री महेश गुर्जर, राजेंद्रसिंह तंवर, सरपंच प्रतिनिधि नवल कृष्ण सुरावत, सचिव महेंद्र गुर्जर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं भक्तजन उपस्थित रहे।