बेरछा। शुक्रवार शाम 4 बजे स्व. बाबूलाल सोनी, स्व. शंकरलाल सोनी की स्मृति में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाकाल मंदिर थाने से रेलवे प्रांगण माँ प्रभावेश्वरी माता के दरबार तक भव्य चुनरी यात्रा परंपरागत रूप से निकाली गई। मातृ शक्तियों ने पैदल 51 फीट चुनरी यात्रा में शामिल हो कर माँ प्रभावेश्वरी के दरबार में चुनरी अर्पण की। चुनरी यात्रा में क्षेत्रवासी व ग्रामीणों ने आरती में शामिल होकर प्रसादी का लाभ लिया। इस दौरान नवरात्रि के अवसर पर मां प्रभावेश्वरी देवी गणेश उत्सव समिति के तत्वाधान में मंदिर परिसर रेलवे प्रांगण में श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन शनिवार रात 8 बजे रखा गया है।