मनासा। मनासा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मालाहैड़ा के काना की बारद निवासी लव पिता इंदर सिंह बंजारा (15 वर्ष) की नदी में डूबने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 6वीं में अध्ययनरत लव गुरुवार शाम स्कूल से घर लौटने के बाद शौच के लिए नदी किनारे गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, जहाँ नदी किनारे उसकी चप्पल मिली। ग्रामीणों ने रातभर खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं लगा।

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने नदी में शव तैरता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल भिजवाया। ग्राम में इस दर्दनाक घटना से शोक की लहर है।
