BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर-सुवासरा फोरलेन के लिए 172 करोड़.. <<     KHABAR : उज्जैन की विधि और उत्कर्षा ने रचा इतिहास,.. <<     KHABAR : भगवा ध्वज को गुरु मान मातृशक्ति ने लिया.. <<     NEWS : माउंट आबू में दशा माता का 10 दिवसीय महोत्सव.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री की.. <<     NEWS : श्रावण मास में सनातन धर्म के प्रचार के लिए.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह को मिलेगा भाग्य का साथ,.. <<     KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2025, 5:44 pm
BIG REPORT : केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा हाल ही में की गई जीएसटी दरों में कमी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, सड़कों पर उतरे नेता, व्यापारियों से किया सीधा संवाद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा हाल ही में की गई जीएसटी दरों में कमी और इसके लिए मनाए जा रहे उत्सव को नौटंकी करार देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी और उसके व्यापारिक प्रकोष्ठ के नेताओं ने आज सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज किया और व्यापारियों से सीधा संवाद किया। 

कांग्रेस ने व्यापारियों को बताया कि भाजपा सरकार पहले तो जीएसटी के जरिए व्यापारियों का आर्थिक शोषण करती रही, और अब चुनावी माहौल को देखते हुए दिखावटी राहतें दे रही है। यह विशेष जनसंवाद अभियान जिला कांग्रेस और जिला उद्योग एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के संयुक्त नेतृत्व में आज दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक नीमच जिला मुख्यालय में चलाया गया। कांग्रेस नेताओं ने मशीनरी, किराना, वस्त्र और ज्वेलरी व्यापारियों से मुलाकात कर भाजपा सरकार की जीएसटी नीति सामने रखी। 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने सबसे पहले जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कहकर इसकी जटिलता और अन्यायपूर्ण संरचना की ओर देश का ध्यान खींचा था। अब जब भाजपा खुद दरों में कटौती कर रही है, तो यह स्वीकारोक्ति है कि कांग्रेस का विरोध सही था। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती और व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कमल मित्तल ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। पहले व्यापारियों को तंग किया गया, अब उन्हीं से वोट मांगने के लिए दिखावटी राहतें दी जा रही हैं। ये जनता को भ्रमित करने की रणनीति है, जिसे हम उजागर कर रहे हैं। कांग्रेस ने व्यापारी वर्ग से अपील की कि वे भाजपा की जनविरोधी नीतियों और प्रचारवादी राजनीति को पहचानें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE